योग में सहजता और सरलता – स्वामी परमानन्द गिरी जी महाराज
इस बात का ध्यान रखना चाहिए की जब कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है तो शरीर में विभिन्न प्रकार की क्रियाएं होने लगती हैं। भीतर जो होता है उसे सहजता से होने दे। उसमें आपकी समझ व संकोच बाधक नहीं होनी चाहिए। साधक सरल हृदय होना चाहिए। जिनका हृदय सरल होता है वह गुरु के पास बैठभर जाते हैं तो उनकी कुंडलिनी जागरण हो जाती है। ऐसा साधकअपने गुरु के उपदेश को ग्रहण करने में सक्षम होता है और अपनी कुंडलिनी शक्ति को जागृत कर अपनी आत्मा को परमात्मा के साथ मिलकर एकरूप होने की छमता प्राप्त कर लेता है। जो साधक योग में सहजता और सरलता रखता है उस साधक के लिए योग एक पके हुवे आम के तुल्य हो जाता है।

